एमपी में बारिश से ठंड के फिर लौटने के आसार

भोपाल। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी और गुजरात व राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बनने का असर मध्य प्रदेश पर पड़ा है। सोमवार की रात राजधानी भोपाल सहित कई हिस्सों में हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है, ठंड एक बार फिर बढ़ने के आसार बन गए हैं। सोमवार को राज्य में सबसे कम तापमान नरसिंहपुर का 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में बीते एक सप्ताह से ठंड का असर कमजोर पड़ चला था और धूप भी चुभन पैदा कर देने वाली थी, मगर सोमवार की रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इस बारिश के चलते भोपाल, इंदौर सहित अन्य हिस्सों में घंटों बिजली गुल रही और जनजीवन प्रभावित रहा।

Temperature dip in Madhya Pradesh

सोमवार की रात हुई बारिश के चलते मंगलवार को हवाएं फिर ठंडी लगने लगी है, सुबह के समय धुंध छाई रही और धूप में भी वह चुभन नहीं है जो बीते दिनों महसूस की जा रही थी। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभों और राजस्थान व गुजरात में बने कम दबाव के क्षेत्र के राज्य की अेार बढ़ने से यह बदलाव हुआ है।

राज्य में मौसम का मिजाज बदलने के बाद भी बीते 24 घंटों में तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। राजधानी का अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसके अतिरिक्त इंदौर में अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम 15 डिग्री, ग्वालियर में अधिकतम 23.3 और न्यूनतम 15.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में अधिकतम तापमान 29.3 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में सबसे कम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में दर्ज किया गया। पूर्वानुमान है कि आने वाले समय में बारिश के चलते तापमान में गिरावट होने के साथ ठंड भी बढ़ सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+