डांस करने और मेकअप लगाने ने कोई नेता नहीं बन जाता: टीएमसी सांसद

kakoli ghosh
कोलकाता। हमारे नेता एक-दूसरे पर बयानबाजी करते वक्त भूल जाते है कि वो एक मर्यादित पद में बैठे है ऐसे में उन्हें अपनी पद की गरिमा का ख्याल रखते हुए भाषा का इस्तेमाल संभल कर करना चाहिए, लेकिन ये सीख हमारे नेताओं को नहीं भाता है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने अपने पद की गरिमा को ताख पर रखते हुए केन्द्रीय मंत्री दीपा दासमुंशी की तुलना डांसर से करते हुए कहा कि केवल मेकअप लगाने से कोई नेता नहीं बन जाता।

काकोली घोष मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की काफी करीबी मानी जाती है। उन्होंने दीपा दासमुंशी पर बयानबाजी करते हुए कहा कि सिर्फ नाचने और मेकअप लगा लेने से वो नेता नहीं बन सकती । केन्द्रीय मंत्री को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर उनमें दम है तो पश्चिम बंगाल में तृणमूल सांसदों की संख्या 19 से एक भी कम करेक दिखाए। घोष ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि ममता बनर्जी को चेतावनी देने के बजाय वो मुझे मेरे संसदीय क्षेत्र में हराकर दिखाए। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता और शहरी वि कास राज्यमंत्री दीपा दासमुंशी ने ममता बनर्जी सरकार की भूमि नीतियों का विरोद करते हुए कहा था कि उनकी नीतियां निवेशकों को बंगाल में निवेश करने से डरा रही है।

इससे पहले भी कई बाद ममता पर अपनी तल्ख टिप्पणियां कर चुकी है। उनकी इसी प्रतिक्रियों के बाद आज तृणमूल सांसद काकोली घोष ने दीपा दासमुंशी पर ये टिप्पणी की थी। तृणमूल सांसद के इस बयान के बाद दीपा दासमुंशी ने इसपर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा कि वो इस तरह के भड़काउ और घटिया टिप्पणियों पर कुछ नहीं बोलना चाहती। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान बंगाल की परंपरा के खिलाफ हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुंकी वो पश्चिम बंगाल में फैले कुशासन से लड़ रही है इसलिए तृणमूल सांसद उन्हें निशाना बना रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+