अब पेंच फंसा तो कमल हासन को होगा 32 करोड़ का नुकसान

मुंबई। तमिलनाडु की 'अम्‍मा' यानी जयाललिता ने विश्‍वरूपम को शर्तों के आधार पर हरी झंडी दे दी है। कमल हासन ने उन्‍हें एक बड़ा सा धन्‍यवाद भी दे दिया है और जल्‍द ही उनसे मिलने की बात कही है। लेकिन अब अगर कोई पेंच फंसा तो कमल हासन को सीधे-सीधे 32 करोड़ रुपए का नुकसान होगा।

करीब 100 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्‍म भले ही आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में रिलीज हो चुकी है, लेकिन फिल्‍म के तमिल वर्जन से अभी तक एक पैसे की कमई नहीं हुई है। विवाद इतना ज्‍यादा गहरा गया कि तमिलनाडु के कई राजनेताओं ने यहां तक कह डाला कि जयाललिता कमल हासन से निजी खुन्‍नस निकाल रही हैं। खैर अब यह तूफान थमता नजर आ रहा है।

Kamal Haasan, Jayalalitha

तूफान थम जाये, यही अच्‍छा होगा, नहीं तो कमल हासन के दीवालिया होने के कयास सच साबित होने लगेंगे। आज ही बीबीसी ने खबर लिखी है कि क्‍या कमल हासन दीवालिया घोषित किये जायेंगे? तो हम आपको बता दें कि ऐसा सिर्फ तभी होगा, जब फिल्‍म अम्‍मा के राज में नहीं चली। इसमें कोई शक नहीं कि इस फिल्‍म से कमल हासन की जिंदगी जुड़ी हुई है।

यही कारण है कि कल कमल ने यहां तक कह डाला था कि अगर फिल्‍म यहां रिलीज नहीं हुई तो वो देश छोड़ देंगे। उन्‍होंने कहा था कि आलम यह है कि उनके करीबियों ने आर्थिक मदद तक से इंकार कर दिया है। वर्तमान परिस्थितियां तो यही कह रही हैं कि हासन को देश नहीं छोड़ना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+