गडकरी का विरोध करने वाले सरकार से मिले हुए थे: एमजी वैद्य

नई दिल्‍ली। भाजपा का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह को चुन लिया गया है। इसके बाद भी गडकरी से जुड़े लोगों के बयान आ रहे हैं। आरएसएस से जुड़े एक प्रचारक एमजी वैद्य ने बयान दिया है कि नितिन गडकरी भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पद के योग्‍य हैं लेकिन वह बीजेपी की अंदरूनी राजनीति का शिकार हो गये और दोबारा निर्वाचित नहीं हो सके। उनका यह भी कहना है कि नितिन गडकरी का विरोध करने वाले लोग सरकार से मिले हुए हैं। वैद्य के इस बयान को भाजपा की अंदरूनी फूट के रूप में देखा जा रहा है।

वैद्य के इस बयान पर कांग्रेस सांसद सत्‍यव्रत चतुर्वेदी ने कहा है कि इस बयान से यह पता चल गया है कि भाजपा में आंतरिक कलह हैं। गौरतलब है कि नितिन गडकरी को दोबारा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुने जाने का विरोध कई भाजपा नेताओं ने किया था। राम जेठमलानी और यशवंत सिन्‍हा ने उन्‍हें पद छोड़ने की सलाह दी थी।

नितिन गडकरी की कंपनी पूर्तिग्रुप पर भ्रष्‍टाचार के बड़े आरोप थे। कंपनी के महत्‍वपूर्ण पदों पर उनके ड्राइवर और अन्‍य लोगों के नाम दिये गये थे। गडकरी के खिलाफ भ्रष्‍टाचार के आरोपों का खुलासा समाज सेवी अरविंद केजरीवाल ने किया था। इसके अलावा आयकर विभाग ने भी छापेमारी की और उन्‍हें भ्रष्‍टाचार का दोषी माना। भ्रष्‍टाचार के आरोपों के कारण्‍ा ही गडकरी को भी अंत में पीछे हटना पड़ा। हालांकि इसके बावजूद भी आरएसएस ने उनका समर्थन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+