विश्वरूपम: पेट्रोल बम के बाद समझौते को तैयार कमल हासन
चेन्नई। सुपर स्टार कमल हासन की फिल्म विश्वरूपम अब धीरे-धीरे हिंसक रूप धारण कर रहा है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब 600 किलोमीटर दूर रामनाथपुरम जिले में दो सिनेमाघरों पर पेट्रोल बम फेंके गये हैं। हालांकि इस हमले किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। थिएटर की कुछ खिड़कियां और शीशे जरूर टूट गये। मालूम हो कि इस थिएटर में विश्वरूपम रिलीज होने वाली थी।
शाहरुख खान के एक लेख पर पाकिस्तान द्वारा नाहक विवाद खड़ा किये जाने के बीच कमल हासन ने कहा है कि कुछ मुस्लिम मित्रों की सलाह पर वो अपनी फिल्म से कुछ शब्दों और दृश्यों को हटाने के लिये तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कमल हासन का कहना है कि उन्हें कानून-व्यवस्था की चिंता है। कमल हासन ने कहा है कि वो गफलत दूर कर रहे हैं।

मालूम हो कि कमल हासन की यह फिल्म पूरी तरह से कानूनी पचड़े में पड़ चुकी है। मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी बेंच (दो जजों की बेंच) ने तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए कमल हासन की फिल्म विश्वरूपम की रिलीज पर फिलहाल रोक लगा दी है।
तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को हाईकोर्ट के एक जज की बेंच के फैसले के खिलाफ बड़ी बेंच के सामने अपील की थी। इससे पहले एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कमल हासन ने धमकी दे डाली और कहा कि अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मैं देश छोड़ दूंगा।
कमल हासन ने कहा कि वह अपनी फिल्म को लेकर हो रही राजनीति से बेहद आहत हैं और इंसाफ नहीं मिला तो देश भी छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि 'मैं धर्मनिरपेक्ष देश में रहना चाहता हूं, उन्होंने कहा कि इंसाफ की चाह में मशहूर चित्रकार एमएफ हुसैन को भी देश छोड़ना पड़ा था।'












Click it and Unblock the Notifications