'आकाश' से बेखबर राहुल देश कैसे संभालेंगे!

rahul gandhi
नयी दिल्ली। राहुल गांधी कांग्रस के उपाध्यक्ष बन गए हैं। पार्टी में अपनी हैसियत नबंर टू की है। भले ही उन्हें सरकार में कोई जगह नहीं मिली हो लेकिन पार्टी और सरकार में उनके प्रभाव से कोई अनजान नहीं है। पार्टी के आला कमान भले ही उन्हें 2014 के लिए प्रमोट कर रहे हो लेकिन देश और देश की जिम्मेदारियों के प्रति वो कितने सजग है इसका एक नजारा देखने को मिला दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में।

राहुल गांधी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे लेकिन जब उनसे यूपीए सरकार की आकाश टैबलेट योजना के बार में पूछा गया तो उन्होंने अपने हाथ खड़े कर दिए। राहुल बाबा को तो अपनी ही सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में कुछ नहीं पता था। दिल्ली में आयोजित 'द फ्यूचर इंटरनेट वन प्वाइंट टू बिलियन इम्पावर्ड इंडियन' नामक कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने राहुल से सरकार की आकाश टैबलेट योजना के बारे में सवाल पूछा। सवाल का जबाव देने से हिचकिचा रहे राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इस योजना के बारे में कुछ नहीं पता, जिसकी ये योजना है आप उनसे जाकर पूछिए।

दरअसल यूपीए सरकार के मेनिपेस्टो पर अमल करते हुए दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने छात्रों को सस्ते दामों पर आकाश टैबलेट देने की घोषणा की थी, लेकिन इस घोषणा पर आज तक अमल नहीं किया गया। जब इस बारे में राहुल गांधी से सवाल पूछा गया तो राहुल खुद जबाव देने से हिचकिचाते नजर आए। दरअसल सरकार की इस योजना के बारे में कुछ पता ही नहीं तो जबाव कैसे देते। राहुल गांधी पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्रों के सवालों से बचते नजर आए। इस खबर के बाद एक बात तो साबित हो जाती है कि राहुल गांधी अगर पार्टी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों के तले इस कदर दब गए है कि उन्हें अपनी ही सरकार की योजनाओं का पता नहीं होता,ऐसे में अगर उन्हें कांग्रेसियों की मांग पर देश की जिम्मेदारी सौंप दी जाती है तो देश का क्या होगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+