मिस्र में हिंसा के दौर के बीच तीन शहरों में आपातकाल की घोषणा

काहिरा। पिछले वर्ष फरवरी में फुटबॉल स्‍टेडियम में हमले के 21 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद मिस्र के पोर्ट सैद शहर में भड़की हिंसा को देखते हुए, प्रभावित दो अन्‍य शहर स्‍वेज और इस्‍म‍ाईलिया में आपातकाल लगाये जाने की घोषणा कर दी गई है। यह निर्णय सोमवार शाम से प्रभावी होगा।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से जारी संघर्ष में अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। अदालत के फैसले के आने के बाद ही लोग पोर्ट सैद शहर की सड़कों पर उतर आये, जिसे रोकने में पुलिस के साथ हुई जवाबी हिंसा में 33 लोग मारे गये। जिनके अंतिम संस्‍कार के दौरान फिर गोलीबारी हुई, जिसमें सात अन्‍य लोगों की भी मौत हो गयी।

Egypt

वर्तमान घटनाओं से चिंति‍त राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मोरसी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि मैंने पहले वादा किया था कि मैं सामान्‍य हालातों में ऐसा कोई फैसला नहीं लूंगा, लेकिन आज की परिस्थितियों को देखते हुए, मुझे आपातकाल का निर्णय लेना पड़ रहा है। उन्‍होने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया जाना बेहद जरूरी है। यह हमारी जिम्‍मेदारी है कि हम देश को सुरक्षित रखें और हम आने वाले किसी भी खतरे के लिए पूरी तरह तैयार है। राष्‍ट्रपति ने मारे गये लोगों के परिवार के प्रति संवेदना जताई है। आपातकाल की घोषणा करते हुए उन्‍होने राजनीतिक विरोधियों से बात करने का भी प्रस्‍ताव रखा।

मिस्र में पिछले वर्ष प्रारम्‍भ हुए सत्‍ता संघर्ष के बाद भी लोगों के बीच असंतोष खत्‍म नहीं हो पा रहा है यह समय के साथ और भी बढ़ता जा रहा है। एक अहिंसात्‍मक संघर्ष से प्रारम्‍भ हुआ आंदोलन अब हिंसात्‍मक हो गया है जिससे कि देश में अस्थिरता का माहौल बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+