नौकरी करने वालों के लिये आधार कार्ड बेहद जरूरी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको आधार कार्ड बनवाना जरुरी हो गया है क्यों तभी आप किसी स्कीम का फायदा उठा सकेंगे। ईपीएफओ (Employees' Provident Fund Organization) ने कहा है कि उनके स्कीम का फायदा उठाने के लिये आधार नंबर देना जरूरी होगा। मालूम हो कि देश के करीब 5 करोड़ नौकरीपेशा लोगों का ईपीएफओ में अकाउंट है और संस्था का कहना है कि इन सभी खाता धारकों को आगामी 30 जून तक अपना आधार नंबर देना होगा।
1 मार्च या उसके बाद नौकरी शुरु करने वालों के लिये भी केवाईसी (Know your customer) के लिये भी आधार नंबर देना जरूरी होगा। जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें एंप्लॉयर की तरफ से एक एनरोलमेंट आईडी जारी की जा सकती है जिसे बाद में आधार नंबर में बदल दिया जायेगा।













Click it and Unblock the Notifications