शिंदे को अब कोई ताकत नहीं बचा सकती: राजनाथ सिंह

वही शिंदे का विरोध करते हुए लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता सुरेश कलमाड़ी, महिपाल मदेरणा और गोपाल कांडा जेल जा चुके हैं लेकिन हमने तो कभी कांग्रेस को क्रिमिनल संस्था नहीं कहा है। उन्होने कहा कि कांग्रेस नेता के बयानों से यह साबित होता है कि वह आतंकियों का समर्थन करते हैं।
गृहमंत्री के इस बयान पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि अगर शिंदे के पास ऐसी कोई रिपोर्ट थी तो उन्हें कोर्ट में अर्जी दाखिल करनी चाहिए थी। उनके इस बयान से हिंदूओं में आक्रोश है। उन्हें तथ्यों के आधार पर ही बयान देना चाहिए। मायावती ने कहा है कि सभी धर्म सम्मानित हैं। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा इस मामले को बेजह तूल दे रही है। इस पर सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि भाजपा अपनी आन्तरिक कलह को इस मुद्दे को तूल देकर लोगों की नजरों से बचाना चाह रही है।
कांग्रेस के चिंतन शिविर में गृहमंत्री के दिये गये इस बयान पर कांग्रेस के हाईकमान ने अभी कुछ नहीं कहा है। पार्टी के ज्यादातर लोगों ने खुद को गृहमंत्री के इस बयान से खुद को पृथक कर लिया है। इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने भी आतंकवादी हाफिज सईद को कई बार 'जी' या 'साहब' कहकर भी सम्बोधित किया है जिससे उनकी भी कई बार आलोचना हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications