आफिस में मिनी स्‍कर्ट पहनने से पुरूषों का ध्‍यान भटकता है

Mini Skirt
लंदन। ब्रिटेन के एक अखबार डेली मेल ने 'ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन' द्वारा किये गये एक सर्वे में बताया है कि ब्रिटेन के 52 फीसदी पुरूषों का कहना है कि महिलाओं को आफिस में मिनी स्‍कर्ट नहीं पहनना चाहिए। इससे उनका ध्‍यान भटकता है। इस पर पुरूषों का कहना है कि आफिस में बदन दिखाऊ कपड़े पहनने से महिलाओं को रोका जाना चाहिए। इसके अलावा आफिस में उन्‍होने हॉट पैंट, मिनी स्‍कर्ट और लो कट टॉप पहनने से महिलाओं को रोंकने की बात की है।

इस पर ब्रिटेन की 52 फीसदी महिलाओं का भी कहना है कि मिनी स्‍कर्ट आफिस में पहनने वाला परिधान नहीं है। 67 प्रतिशत महिलाओं का तो यहां तक कहना है कि उनकी महिला साथियों को छोटे कपड़े नहीं पहनना चाहिए।

अलग-अलग महिला परिधानों के बारे में ब्रिटिश पुरूषों ने अपने मत दिये। 27 फीसदी पुरूषों ने ट्रांसपेरेंट टॉप, 24 फीसदी पुरूषों ने मिनी स्‍कर्ट और 22 फीसदी पुरूषों ने लो कट टॉप पर रोक लगाने की मांग की।

इसके अलावा 32 लोगों का कहना है कि 'कोटेशन' लिखी टीशर्ट और 26 फीसदी लोगों ने नोवेल्‍टी टाई को भी आफिस परिधान मानने से इंकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+