26 जनवरी को बंद रहेंगे दिल्ली के 9 मेट्रो स्टेशन

delhi metro
नयी दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के 9 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने अधिसूचना जारी ये जानकारी दी है। 26 जनवरी को सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली के नौ मेट्रो स्टेशनों को 6 घंटों के लिए बंद रखने का आदेश दिया है। पुलिस के आदोशानु सार राजीव चौक,मंडी हाउस, बाराखंभा, पटेल चौक, केन्च्रीय सचिवालय, रेस कोर्स, प्रगति मैदान, खान मार्केट और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन सुबह 6 बजे से दोपहर के 12:30 बजे तक बंद रखे जाएंगे। केवल राजीव चौक और केन्द्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों को अंदर के मार्ग बदलने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने मेट्रो परिचालन कुछ घंटों तक बाधित करने का फैसला लिया है। दरअसल गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली हाई अलर्ट है। चारों ओर सुरक्षा के चाख-चौबंद इंतजाम है ऐसे में दिल्ली पुलिस सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं उठाना चाहती। गणतंत्र दिवस परेड समारोह की वजह से 26 जनवरी को ट्रैफिक रुट में भी बदलाव किया जाता है। परेड के दौरान इंडिया गेट और उसके आसपास के इलाकों से ट्रैफिक रुट को बदला दिया जाएगा।

सुऱक्षा के मद्देनजर ही दिल्ली पुलिस ने इस बार परेड के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी पाबंदी लगा ही है।दिल्ली पुलिस द्वारा मेट्रो परिचालन को बंद करने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार सुरक्षा कारणों का हवाला देकर दिल्ली पुलिस मेट्रो के परिचालन को बंद करवा चुकी है। हाल ही में दिल्ली गैंगरेप की घटना के दौरान इंडिया गेट पर लोगों के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने कई दिनों तक मध्य दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+