अखिलेश यादव ने जड़ा शानदार अर्द्धशतक, बने मैन ऑफ द मैच

आईएएस एकादश के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री एकादश की तरफ से विधायक रेहान सिद्दीकी और विधायक इरफान सोलंकी ओपनिंग करने आये। मुख्यमंत्री एकादश टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 193 रन बनाये जिसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 50 रनों की साझेदारी निभाई। आईएस एकादश की ओर से मुख्य सचिव जावेद उस्मानी और नवदीप रिनवा द्वारा बल्लेबाजी की शुरूआत की गई। आईएएस एकादश निर्धारित ओवरों में 182 रन ही बना सकी।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री एकादश टीम में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया, प्रोटोकॉल राज्यमंत्री अभिषेक मिश्र, पंचायती राज्यमंत्री कमाल अख्तर, सांसद नीरज शेखर सहित अन्य समाजवादी पार्टी के विधायक शामिल थे। मैच की समाप्ती के बाद विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने मुख्यमंत्री अखिलेश को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार और विजेता ट्राफी प्रदान की। मैच देखने वालों में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी मैदान पर मौजूद थी।












Click it and Unblock the Notifications