आतंकी को दिग्विजय का सम्मान, हाफिज सईद को कहा साहब

मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये सब जानते हैं कि हाफिज सईद साहब और उनका संगठन आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है और ये प्रमाणित है कि पाकिस्तान उनका संरक्षण कर रहा है। उल्लेखनीय है कि दिग्गी राजा का हाफिज सईद को साहब कहना भारी पड़ सकता है क्योंकि वैसे भी भाजपा कल से शिंदे के बयान को वापस लेने और माफी मांगने पर तुली हुई है। ऐसे में भाजपा को एक नया मुद्दा मिल सकता है। मालूम हो कि इससे पहले बाटला हाउस एनकाउंटर पर भी दिग्विजय सिंह सवाल उठा चुके हैं। यही नहीं वे एनकाउंटर में मारे गए आतंकी के घर आजमगढ़ भी जा चुके हैं।
गौरतलब है कि रविवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में चितंन शिविर में सुशील कुमार शिंदे ने भाजपा और आरएसएस पर देश में हिंदू आतंकवाद फैलाने के लिये आतंकी प्रशिक्षण शिविर चलाने का आरोप लगाया था। वहीं भाजपा ने शिंदे की कड़ी आलोचना की है और कांग्रेस से माफी मांगने को कहा था।












Click it and Unblock the Notifications