आधी रात को गिरेगा डीजल बम, हर महीने देगा जख्म

सुबह से ही डीजल के दामों को लेकर मीडिया में कई खबरें आयीं। पहले खबर आयी कि डीजल के दाम में 3 रुपए की बढ़ोत्तरी होगी। उसके बाद साढ़े तीन और फिर 5.50 रुपए बढ़ाने की खबर आयी। अब खबर आ रही है कि सरकार ने कंपनियों को इस बात की अनुमति दे दी है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की भारी कीमतों से जो नुकसान हो रहा है, उसकी भरपायी के लिये वो डीजल के दाम बढ़ा सकती हैं। इस रजामंदी के बाद कंपनियों ने हिसाब लगाया कि कम से कम 9.50 रुपए बढ़ाने होंगे।
चूंकि इतनी भारी मात्रा में दाम बढ़ाने से सरकार की मुसीबतें बढ़ सकती हैं, लिहाजा सरकार ने किश्तों में दाम बढ़ाने का सुझाव दिया। इस सुझाव को मानते हुए तेल कंपनियों ने हर महीने थोड़े-थोड़े दाम बढ़ाने का निर्णय लिया। सूत्रों के मुताबिक अभी तो फैसला 50 पैसे हर महीने बढ़ाने की बात कही गई है, लेकिन अगले तीन-चार महीने के बाद 1 से 2 रुपए तक डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। कुल मिलाकर तेल कंपनियां जल्द से जल्द दाम बढ़ाते-बढ़ाते वर्तमान दरों से 9.50 रुपए अधिक तक ले जाने के प्रयास करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications