क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
सुरक्षा कारणों से ड्रीम लाइनर विमानों की उड़ान पर रोक लगी
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे आलीशान और अत्याधुनिक माने जाने वाले विमान बोइंग 787 ड्रीम लाइनर पर डीजीसीए द्वारा रोंक लगा दी गई है। सुरक्षा कारणों से दुनिया के कई अलग-अलग देशों में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी है। अभी हाल ही में जापान में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी।
कुछ समय पहले अमेरिका में भी ड्रीम लाइनर विमानों की उड़ानों पर रोंक लगा दी गई थी, इसके बाद भारत ने भी इसकी उड़ान पर रोंक लगा दी। यह एअर इंडिया का विमान है। यह आकार में काफी बड़ा होने के बावजूद वजन में काफी हल्का है। इसे अल्युमिनियम के बजॉय कम्पोजिट से तैयार किया गया है।

अभी खास बनावट और तकनीक के कारण इसमें अन्य विमानों की अपेक्षा 20 प्रतिशत कम फ्यूल खर्च होता है।
एअर इंडिया के जहाजी बेड़े में शामिल होने से यह पहली ऐसी कंपनी बन गई थी। जिसके पास यह आलीशान जहाज है।