शहादत को सलाम करने शहीद हेमराज के घर पहुंचे आर्मी चीफ

मालूम हो कि 8 जनवरी को एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों के हमले में हेमराज की मौत हो गई थी। पाक सैनिकों ने बर्बरता दिखाते हुए हेमराज का सिर काटकर अपने साथ ले गए थे। पाक से सिर वापस लाने की बात पर आर्मी चीफ ने कहा कि हमने इस संबंध में पाकिस्तान से कड़े शब्दों में बात की है। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम पाक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
भारतीय सेना की तरफ से पाक सैनिक के एक जवान की मौत के बाद पाकिस्तान के तरफ से भारत पर लगाये आरोपों के संबंध में आर्मी चीफ ने कहा कि वो जवाबी कार्रवाई में मारे गये हैं क्योंकि हमारे जवान क्रास फायर कभी नहीं करते। मालूम हो कि हेमराज का परिवार उनके सिर को वापस लाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठा था। साथ ही गांव के लोग सरकार और प्रशासन के सुस्त रवैये से भी नाराज थे। घटना के करीब एक हफ्ते बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहीद के परिवार की सुध ली और सोमवार को शहीद के परिवार से मिलकर उनके अनशन को तुड़वाया।












Click it and Unblock the Notifications