पाक के खिलाफ लड़ाई ही एक मात्र रास्ता: रामगोपाल यादव

उन्होंने कहा कि अब युद्ध ही इस समस्या का एकमात्र हल है। रामगोपाल यादव ने पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा एक भारतीय सैनिक का सिर काटकर ले जाने को युद्ध अपराध करार दिया। उन्होंने कहा कि हिटलर की फौजें इस तरह की बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया करती थी।
इसका करारा जवाब दिया जाना चाहिए। रामगोपाल यादव के मुताबिक इस प्रकरण को लेकर मैं वायुसेना अध्यक्ष के कड़े बयान से सहमत हूं और सीमा पर पाक सेना द्वारा की जाने वाली ऐसी हरकतों से दोनों देशों के रिश्तों पर असर पड़ेगा। वहीं रेल किराया बढ़ाया जाने पर रामगोपाल यादव ने कहा कि पूर्व में भी सरकारें समय की उपेक्षा करती रही हैं। देश में मध्यावधि चुनाव की सम्भावना से इनकार करते हुए यादव ने कहा कि आगामी केन्द्रीय बजट लोक लुभावन ज्यादा और विकास पर कम आधारित होगा।












Click it and Unblock the Notifications