अगर अब पाकिस्तान नहीं सुधरा तो करारा जवाब देंगे: बिेक्रम सिंह

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए जनरल बिक्रम सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की कार्रवाई उकसाने वाली है। उन्होंने कहा कि चुरुंडा गांव में पाकिस्तान सेना का दबदबा है। 6 जनवरी को भारतीय सेना ने पाक सैनिक पर हमला नहीं किया। 7 जनवरी को पाक सैनिकों ने दो भारतीय जवानों की हत्या कर दी। ये दोनों घटना पाकिस्तान की चाल है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग बहुत ही चालाकी से और प्लान कर की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन में समय लगता है और पाकिस्तान ने पहले से ही तैयारी की।
दोनों जवानों की शहादत को सलाम करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान के साथ होने वाली फ्लैग मीटिंग में शहीदों के शव के साथ हुई बर्बरता पर कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा। मालूम हो कि सोमवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट तनाव को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच फ्लैग मीटिंग होगी। यह मीटिंग 1 बजे होने की संभावना जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications