एक तरफा प्यार में युवती की चाकू से गोद कर मार डाला

दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके में यह वारदात हुई, जब रोज़ी अपने मित्र के साथ कार में बैठकर जा रही थी। तभी कुछ मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसका पीछा शुरू किया और आगे जाकर कार रोक ली। कार रोकने के बाद रोजी को बाहर बुलाया और दोनों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कहासुनी, झगड़े में बदल गई और युवक ने चाकू निकाल कर युवती के पेट पर वार कर दिया। इतनी ही देर में जब उसका मित्र कार से निकल कर बचाने आया, तो उस पर भी चाकुओं से हमला कर दिया। चारों हमलावर मौके से तुरंत फरार होने ही वाले थे कि भीड़ ने एक को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।
इधर दोनों को अस्पताल ले जाया गया तो रोज़ी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी का इलाज चल रहा है। बाकी के तीन की धरपकड़ के लिये पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर दबिश डाल रही है।


Click it and Unblock the Notifications
