अटल के जन्‍मदिन कार्यक्रम में कल्‍याण सिंह मुख्‍य अतिथि

Former Uttar Pradesh chief minister Kalyan Singh
लखनऊ। युग पुरूष भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के 88वें जन्म दिन को भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रमों में प्रदेश के नेताओं ने हिस्सा लिया। सभाएं हुई, विचार गोष्ठियां हुई, अस्पतालों में फल व दवा वितरण गरीबों को कम्बल बांटना, रक्तदान आदि कर जन्मदिवस मनाया गया। लखनऊ में भी विभिन्न कार्यक्रम हुए। चौक स्थित गुलाला घाट पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने बोलते हुए कहा कि अटल जी ने हिन्दी-हिन्दू हिन्दुस्तान के लिए तन मन समर्पित कर कार्य किया।

अटल को विश्व का लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि राजनीति में नैतिकता की परकाष्ठा अटल जी के शासन में देखने को मिली। मात्र 1 वोट से लोकसभा में एनडीए की सरकार गिर गई लेकिन अटल जी ने किसी भी किमत पर वोट खरीदने की राजनीति नही की। आज की यूपीए सरकार खरीदे हुए वोटों के दम पर चल रही है। श्री सिंह ने कहा कि उनका पूरा जीवन भी हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान के लिए रहा है, रहेंगा।

21 जनवरी को राष्ट्रीय क्रांती पार्टी का लखनऊ में विशाल सभा कर विलय किया जाएगा। कार्यक्रम में लखनऊ के सांसद लालजी टण्डन ने कल्याण सिंह को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि कल्याण सिंह उनके थे है और हमेशा रहेंगे। अटल जी की योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कल्याण सिंह की वापसी को शुभ बताते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में श्री सिंह की अगुवाई में भाजपा भारी मतों से जीतेगी।

बाजपेयी ने अटल शासन के ऐतिहासिक निर्णयों का उल्लेख किया। पोखरन विस्फोट, पोटा कानून, मंहगाई न बढ़ना, विकास के लिए थल तथा जल योजनाओं का जिक्र भी किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि अटल जी के पैर छूकर ही 2014 में एनडीए का नेता प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगा। ईश्वर से अटल जी के बेहतर स्वास्थय की कामना की। कार्यकर्ताओं का आहवाहन करते हुए कहा कि विजय के लिए कमर कस ले। साम, दाम, दण्ड, भेद सब लगाकर चुनाव जीतना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+