प्रोमोशन में आरक्षण: यूपीए पर सख्त हुए मुलायम

एक समय में जो तेवर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रहते थे, आज मुलायम सिंह यादव के हो गये हैं। यूपीए को अपनी मनमानी से रोकने के लिये मुलायम ने अपने सारे घोड़े खोल दिये हैं। असल में यह जरूरी भी है, क्योंकि सिर्फ उत्तर प्रदेश में इस विधेयक का विरोध वृहद स्तर पर हो रहा है और वहीं पर मुलायम की पार्टी की सरकार है।
मुलायम अपने बेटे अखिलेश यादव के करियर के आगे कोई भी अढ़चन आने नहीं देंगे, इसलिये केंद्र की ओर से होने वाले प्रहारों को वो अकेले सहते रहेंगे। इसी विचार को लेते हुए मुलायम ने यूपी के 18 लाख कर्मचारियों को नाराज नहीं करने का पक्का मन बना लिया है।
रविवार का मुलायम ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को नौकरी में आरक्षण पर्याप्त है। पदोन्नति में इसकी क्या जरूरत। राज्य सभा में इस बिल को समाजवादी पार्टी किसी भी हाल में पारित नहीं होने देगी। इससे लोगों में दूरियां बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठे लोगों की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications