उत्‍तर प्रदेश में आरक्षण के विरोध में हड़ताल जारी कामकाज ठप

uttar-pradesh
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी द्वारा प्रमोशन में आरक्षण बिल प्रस्‍ताव के खिलाफ राज्‍य में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किये जा रहा है। जिसके कारण सरकारी कार्यालायों में कामकाज नहीं हो रहा है। राज्‍य में आज तीसरे दिन भी हड़ताल जारी है।

आज इन विरोध प्रदर्शनों में सचिवालय के कर्मचारी भी शामिल हो गये हैं। इसके पहले पिछले दो दिनों से लखनऊ के लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, बिजली विभाग और अन्‍य प्रमुख कार्यालयों में कामकाज नहीं हो पा रहा था। उत्‍तर प्रदेश के सभी प्रमुख जिलों में बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं। इस बिल के कारण कर्मचारियों में भी आपसी मतभेद हैं। प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, कानपुर आदि शहरों में आज तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किये गये।

सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के अध्‍यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहा है कि यह विधेयक जनविरोधी है अगर सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो उसे आने वाले लोकसभा चुनाव में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्‍होने इस बिल को अव्‍यवहारिक और जनविरोधी बताया।

शैलेंद्र दुबे के अनुसार अब हमें कई और संगठनों का समर्थन मिलने लगा है, लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उन्‍होने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरकार ने इसे वापस न लिया तो आर पार की लड़ाई होगी।

इस बिल का समर्थन करने वाली आर‍क्षण बचाओ समिति का कहना है कि आंदोलनों से कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है। इस समिति से जुड़ें लोगों ने कल शुक्रवार को चार घंटे अधिक काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+