गुजरात चुनाव: प्रथम चरण का मतदान खत्‍म, ईवीएम में कैद दिग्‍गजों किस्‍मत

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शांति पूर्ण समाप्‍त हो गया। पहले चरण में शाम 4:30 बजे तक 64 फीसदी वोट डाले गये थे। आपको बता दें कि वर्ष 2007 में कुल 64 फसदी मतदान हुई थी। ऐसे में इस बार मत प्रतिशत में बढ़ोतरी के अनुमान दिख रहे हैं। चुनाव आयोग से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 15 जिलों में 87 सीटों के लिये हो रहे मतदान में 1.81 करोड़ मतदाता 28 पार्टियों के कुल 886 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे। मगर सबकी निगाहें सौराष्ट्र पर टिकी हैं जहां मोदी और केशुभाई की अग्निपरीक्षा है।

मालूम हो कि प्रथम चरण में कड़ी सुरक्षा व्यवस्‍था के बीच वोट डाले गए। वहीं, वन मंत्री मंगूभाई नवसारी बूथ नंबर 95 पर ईवीएम खराब होने की वजह से वोट नहीं डाल पाए। केशुभाई पटेल ने राजकोट में अपना वोट डाला। गुजरात के जिन 87 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए उनमें सौराष्ट्र के सात जिलों की 48 विधानसभा सीटें, दक्षिण गुजरात के सात जिलों की 35 विधानसभा सीटें और अहमदाबाद की चार विधानसभा सीट शामिल है।

 Voting ends in round one of Gujarat Assembly Election

आज के इस मुकाबले में सौराष्‍ट्र में मौजूदा सरकार के वित्‍त मंत्री वजूभाई वाला सहित दर्जन भर मंत्री, कांग्रेस के तीन सांसद, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्‍यक्ष के अलावा जीपीपी प्रमुख केशुभाई पटेल की किस्‍मत दांव पर लगी है। इस चरण में कई सीटों पर तो त्रिकोणीय मुकाबला है। फिलहाल इस चुनाव को लेकर सबकी नजर नरेन्‍द्र मोदी पर है। चारों तरफ चर्चा यही है कि क्‍या मोदी एक बार फिर गुजरात की बागडोर संभालेंगे। आपको बता दें कि यह दो चरणों के चुनाव के बाद ही तय हो सकेगा कि नरेंद्र मोदी सत्ता की हैट्रिक लगाने में कामयाब होंगे या नहीं?

प्रथम चरण में इन सीटों पर है कड़ा मुकाबला

वीसावदर - केशुभाई पटेल (जीपीपी प्रमुख) बनाम कनुभलाला (मंत्री, भाजपा)
लिम्डी - किरीटसिंह (मंत्री, भाजपा) बनाम सोमाभाई पटेल (सांसद, कांग्रेस)
राजकोट पश्चिम - वेजूभाई वाला (मंत्री, भाजपा) बनाम अतुभाई राजनी (कांग्रेस) बनाम जयदीप मांकाडिया
जामनगर ग्रामीण - आर.सी. फलदू (गुजरात भाजपा अध्यक्ष व विधायक) बनाम राघवजी पटेल (कांग्रेस, विधायक)
जामनगर दक्षिण - वसुबेन त्रिवेदी (मंत्री, भाजपा) बनाम जितेंद्र लाल (कांग्रेस) बनाम तुलसी सभाया
पोरबंदर - बाबू बुखारिया (भाजपा) बनाम अर्जुन मोढवाड़िया (गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष)
बोटड - ठकरसिंह मानिया (भाजपा) कुंवरजी बावलिया (सांसद, कांग्रेस)
टंकारा - मोहन कुंडारिया (मंत्री, भाजपा) बनाम मगनभाई वालाविया (कांग्रेस) बनाम धीजर भिमानी (जीपीपी)
अंकलेश्वर - ईश्वरसिंह पटेल (मंत्री, भाजपा) बनाम मगन पटेल (कांग्रेस) बनाम राजानी भूवा
भावनगर ग्रामीण - पुरुषोत्तम सोलंकी (भाजपा) बनाम शक्तिसिंह गहिल (नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस)
धोराजी - हरिभाई पटेल (भाजपा, पूर्व सांसद), जयेश राडडिया (विधायक, कांग्रेस)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+