पीएम पद के काबिल सुषमा स्वराज: दिग्विजय सिंह
सुषमा में काबिलियत है कि वो पीएम बनें। मुझे तो अचरज होता है कि भाजपा में सब मोदी-मोदी चिल्लाते हैं, किसी को भी उनका ख्याल नहीं है। इसी चक्कर में सुषमा स्वराज को भी गुजरात में कहना पड़ा कि मोदी ही पीएम पद के उम्मीदवार हैं। सुषमा स्वराज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जैसी उदार छवि और प्रखर व्यक्तित्व की मालकिन है इसलिए अगर पीएम वो बनती हैं तो भाजपा के अलावा अन्य दलों को भी उनसे कोई दिक्कत नहीं होगी।
खैर दिग्गी राजा तो चैनल पर सुषमा स्वराज के कसीदे पढ़ते चले गये लेकिन सुषमा स्वराज उनकी इस हरकत पर खासा नाराज हो गयी। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह तो कहीं भी झगड़ा लगा सकते हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि मोदी पीएम पद के उम्मीदवार हैं, मैंने बस कहा था कि वो पीएम पद के काबिल हैं।
दिग्विजय सिंह आखिर क्यों मुझपर इतना मेहरबान हो गये हैं, यह सबको सोचना चाहिए। किसी की तारीफ करके उसे आसमान पर बिठा देना भी लोगों के बीच झगड़ा लगवाना होता है। उन्होंने मेरी तारीफ करके भाजपा में फूट डालने की कोशिश की है लेकिन वो कभी कामयाब नहीं हो पायेंगे।













Click it and Unblock the Notifications