पोंटी चड्ढा केस: तीन नेता और दो अफसर जांच के घेरे में

गौरतलब है कि पोंटी चड्ढा शराब और रियल एस्टेट कारोबारी था। जिसने नामधारी के नाम से कई सम्पत्तियां खरीदी थी। पोंटी का सम्पत्ति को लेकर अपने भाई हरदीप से विवाद था जिसके कारण ही हुई गोलीबारी में उसकी और उसके भाई की मौत हो गयी थी।
नामधारी की इस केस में भूमिका पहले से संदिग्ध रही है। जांच के आधार पर ही नामधारी की पुलिस रिमांड तीन दिनों के लिए और भी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने पांच दिन की रिमांड करने की मांग की थी लेकिन बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद अदालत ने इसे तीन दिन कर दिया। पुलिस ने जांच में एक और कारतूस बरामद किया है। जिसे बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।
नामधारी की मोबाइल डिटेल्स के द्वारा यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि किन पुलिस अफसरों ने उसे पिस्टल की पिन बदलने की सलाह दी? वह बार-बार अपने बया न क्यों बदल रहा है? वह किसके इशारे पर ऐसा कर रहा है? केस में अब तीन नेता, दो अफसर और चार पुलिसवालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस हाई प्रोफाइल केस से अब कई और सूत्र जुड़ते जा रहे है। हालांकि इसमें कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लग चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications