आज दिल्ली पहुंचेंगे अन्ना, रणनीति पर होगी चर्चा

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली आने के बाद अन्ना हजारे नवगठित 15 सदस्यीय टीम के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इंडिया अगेंस्ट करप्शन इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता ने बताया कि अन्ना हजारे दिल्ली पहुंचने के बाद सबसे पहले महाराष्ट्र सदन जायेंगे और फिर वहां से सर्वोदय इंक्लेव स्थित इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यालय में लोगों से मुलाकात करेंगे।
आईएसी के कार्यकर्ता ने बताया कि अन्ना हजारे टीम के प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी अभियान का कार्यक्रम तय करेंगे। मालूम हो कि अन्ना हजारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर यह अभियान आरम्भ करने वाले हैं। वहीं जानकारी यह भी है कि अन्ना हजारे दिल्ली में 10 दिसंबर तक ठहरेंगे और उम्मीद जाहिर की जा रही है कि इस बीच कुछ राजनीतिज्ञ उनसे मिल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications