लखनऊ में गिरफ्तार हुआ दाऊद इब्राहिम का शार्प शूटर हसीन सिद्दीकी

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अरुण कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि जहांगीर उर्फ हसीन सिद्दीकी आतंक का प्रयाय बन चुका था और मुंबई पुलिस को लंबे अरसे से उसकी तलाश थी। अरुण कुमार ने बताया कि जहांगीर वर्ष 2010 से फर्जी पासपोर्ट के मामले में वांछित चल रहा था और यूपी एटीएस को इसकी तलाश काफी समय से थी।
पूछताछ के दौरान हसीन ने बताया कि वह 1997 में डी कंपनी से जुड़ा और मुंबई में एक दर्जन से अधिक हत्याएं की, जिसमें माफिया डॉन छोटा राजन और अरुण गवली के कुछ गुर्गे भी शामिल हैं। एटीएस ने जहांगीर की गिरफ्तारी के संबंध में मुंबई पुलिस को सूचित कर दिया है। मालूम हो कि जहांगीर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का रहने वाला है और पिछले कई सालों से महाराष्ट्र के ठाणे में रहता था।












Click it and Unblock the Notifications