समलैंगिकों की शादी और बच्चे जरूर होने चाहिए: कार्ला ब्रूनी
पेरिस। एक बार फिर से फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की पत्नी औऱ खूबसूरत गायिका- मॉडल कार्ला ब्रूनी अपने एक बयान के कारण सुर्खियों में हैं। कार्ला ने समलैंगिक शादियों को कानूनी मान्यता देने की वकालत की है। कार्ला का कहना है कि अगर ऐसे जोड़ो से बच्चे पैदा होते हैं तो उन बच्चों को भी जीने का पूरा हक है और उन्हें भी गोद लेने का प्रावधान होना चाहिए। कार्ला का यह बयान 'वोग' पत्रिका में दिये गये एक साक्षात्कार के दौरान आया है। कार्ला एक फिर से मॉडलिंग की दुनिया में सक्रिय होने जा रही है। वोग का यह अंक दिसंबर एडीशन में प्रकाशित होगा।
मालूम हो कि निकोलस सरकोजी से शादी करने से पहले ही कार्ला ब्रनी अपने तथाकथित प्रेम प्रसंगों के कारण काफी चर्चित रही हैं। कार्ला के बारे में कहा जाता रहा है कि उनके प्रेमियों की लिस्ट काफी लंबी है,जिनमें प्रमुख रॉक स्टार मिक जैगर और एरिक क्लेप्टन शामिल रहे हैं इसके अलावा राजनीति जगत के कई नामचीन चेहरें भी कार्ला के इश्क में गिरफ्तार रहे हैं इसलिए निकोलस औऱ कार्ला जहां भी जाते हैं लोग सरकोजी की बातों में कम कार्ला में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं।
साल 2008 में सरकोजी और कार्ला ने शादी रचाई थी और 21 अक्टूबर 2011 को कार्ला ने सरकोजी और अपनी शादी से पहली संतान के रूप में बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम ग्युलिया है। जिसके बाद सरकोजी ऐसे ऐसे पहले राष्ट्रपति बन गए थे जो इस पद पर पिता बने थे। हालांकि सरकोजी की कार्ला ब्रूनी तीसरी पत्नी हैं और कार्ला का भी सरकोजी से दूसरा विवाह है। कार्ला को भी अपनी पहली शादी से एक बेटा है।












Click it and Unblock the Notifications