रेप पीड़िता को न्याय दिलायेंगी गुलाबी गैंग की लीडर संपत पाल

गुलाबी गैंग की मुखिया संपत पाल ने वनइंडिया को सोमवार की शाम फोन कर कहा कि रेप की शिकार युवती अतर्रा के एक विद्यालय में ग्यारहवीं की संस्थागत छात्रा है और उसे कन्या विद्या धन योजना के अंतर्गत आवेदन दाखिल करना है, जिसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर है। यदि पुलिस बयान दर्ज कराने के बहाने ज्यादा दिन तक नारी निकेतन में रोंकती है तो वह इस सरकारी योजना से वंचित हो जाएगी।
संपत ने कहा कि फतेहपुर की पुलिस ने इस मामले में वही किया, जो बांदा पुलिस ने शीलू निशाद के मामले में किया था। उन्होंने अब तक एक भी अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने आश्चर्य व्यक्त किया है और कहा कि सीओ सिटी गौरव सिंह ने 21 नवंबर को सभी अभियुक्तों अपने कार्यालय तलब कर उनका पक्ष जानने के बाद ही प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किए जाने बावत कोतवाली पुलिस को आदेश दिया था। जब उन्हें मालम था कि सभी इस मामले में आरोपी बन रहे हैं तो आखिर गिरफ्तार क्यों नहीं किया?' उन्होंने कहा कि पुलिस की गलती का फायदा अभियुक्त गण बखूबी उठाएंगे और अदालत से गिरफ्तारी का स्थगन आदेश प्राप्त कर सकते हैं।
संपत पाल ने कहा कि ‘पुलिस को चाहिए कि वह शीघ्र ही अदालत में सीआरपीसी की धारा-164 के तहत बयान दर्ज कराकर पीडि़ता नारी निकेतन जैसी जेल से तत्काल आजाद करे, ताकि वह अपनी मर्जी से कहीं रह सके और अपनी लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचा सके।












Click it and Unblock the Notifications