Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेटी का लगन लेकर हरियाणा आये शरद यादव

Sharad Yadav's daughter marriage
गुड़गांव। एनडीए संयोजक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद शरद यादव शुक्रवार को अपनी बेटी सुभाषिनी का लगन लेकर गुड़गांव के राव फार्म हाउस पहुंचे। हरियाणा इकाई के अध्यक्ष कमलवीर के बेटे राजकमल के साथ 27 नवंबर को उनकी बिटिया की शादी होने जा रही है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बाद शरद यादव बिहार के ऐसे दूसरे बड़े नेता हैं जिनकी बेटी की शादी दक्षिणी हरियाणा में होने जा रही है। राजकमल ने इसी साल फरीदाबाद से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है। लगन लाने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी समेत अनेक गण्यमान्य नेता शामिल थे। पूर्व मंत्री स्वर्गीय राव महावीर सिंह के सुपौत्र के लगन समारोह के प्रति पुलिस भी सजग थी।

इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अजय चौटाला भी समारोह में शामिल हुए। करीब 12 बजे शरद यादव 18 गाडिय़ों के काफिले के साथ कमलवीर सिंह के गैरतपुर फार्म हाउस पहुंचे। दो तरफ पंडाल लगाए गए थे। एक तरफ आम लोगों के लिए तो दूसरी तरफ खास मेहमानों के लिए। पंडाल में रागिनी का रंगारंग कार्यक्रम चल रहा था।

25 नवंबर को महिला संगीत नई दिल्ली और बिनौरा गुडग़ांव में होगा। 27 को राजकमल की बारात नई दिल्ली में 7 तुगलक रोड पहुंचेगी। फेरों की रस्म वहीं होगी। राजकमल के परिवार में आजकल शादी की तैयारियों जोरों पर हैं और अब तक तीस हजार निमंत्रण पत्र बांटे जा चुके हैं। शरद यादव के समधी कमलवीर दहेज में सिर्फ एक रुपया लेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+