कसाब की मौत के बाद भी बाकी है कई सवाल: पाकिस्तान
इस्लामाबाद। कसाब की मौत ने भारतीयों को जश्न मनाने का मौका दिया है और भले ही पाकिस्तान यह कह रहा हो कि उसे कसाब की मौत का कोई गम नहीं है लेकिन अंदर ही अंदर बातें कुछ और ही है। पाकिस्तान के सबसे मशहूर पेपर डॉन के संपादकीय की बातें इस ओर सीधे तौर पर इशारा करती हैं। संपादकीय में लिखा है कि भारत ने मुंबई हमलों के चार साल बाद आंतकी कसाब को फांसी दे दी लेकिन अभी भी बहुत सारे सवाल ऐसे हैं जिनका उत्तर अभी मिला नहीं है। अभी तक यह पता चल नहीं पाया है कि मुंबई में हमले की पीछे मंशा क्या थी, आतंकवादियों को किसने ट्रेनिंग दी थी।
मालूम हो कि 21 नवंबर दिन बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे मुंबई हमलों में एक मात्र पकड़े गये जिंदा आतंकी आजमल कसाब को पुणे जेल में फांसी दे दी गयी। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी थी। कसाब को फांसी अचानक से लोगों के सामने आयी इसलिए लोग हैरान रह गये।
सरकार का दावा है कि कसाब को फांसी दी जायेगी यह बात किसी भी मीडिया संगठन औऱ सरकार के किसी भी राजनैतिक हस्ती को नहीं थी। इस ऑप्रेशन के बारे में बस कुछ चुनिंदा अफसरों को पता था। कसाब को फांसी एक सोची-समझी और तय स्कीम थी जिसे सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया।आपको बता दें कि मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के मामले में अकेला कसाब ही जिंदा गिरफ्तार किया जा सका था। हमले को अंजाम देने में शामिल रहे बाकी आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।













Click it and Unblock the Notifications