टी-स्टाल पर मिले 44 अवैध गैस सिलेंडर

आर्थिक अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि गांव बिशनपुरा के निकट सैनी टी स्टाल पर भारी संख्या में कालाबाजारी के लिए घरेलू गैस सिलेंडर रखे हुए हैं। आर्थिक अपराध शाखा के सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र शर्मा, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक प्यारा सिंह चहल तथा सब-इंस्पेक्टर संदीप सिंह संधु के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने सोमवार सुबह सैनी टी स्टाल पर छापा मारा।
छापे के दौरान एचपी, भारत गैस तथा इंडेन के 44 सिलेंडर बरामद हुए। छापामार टीम ने जब टी स्टॉल संचालक गांव बिशनपुरा निवासी जोगेंद्र से घरेलू गैस सिलेंडरों के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नही दे सका। पुलिस ने जोगेंद्र को हिरासत में ले 44 गैस सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया। आशंका जताई जा रही है कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का सिलसिला काफी लम्बे समय से जारी था और गैस सिलेंडरों को कालाबाजारी के लिए रखा गया था। काबिलेगौर है कि टी स्टॉल एचपी गैस प्लांट के पास है।
गैस प्लांट से प्रदेश भर में गैस की सप्लाई होती है। ट्रक चालक अक्सर रिफल के माध्यम से सिलेंडरों से गैस निकाल कर उन्हें ढाबों तथा होटलों पर सप्लाई करते हैं। इससे पूर्व आधा दर्जन के लगभग मामले ट्रकों में लदे सिलेंडरों से गैस निकालकर बेचने के सामने आ चुके हैं। आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज रामचंद्र शर्मा ने बताया कि टी स्टॉल से 44 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए है। जिन्हे कालाबाजारी के लिए रखा गया था। पुलिस ने टी स्टॉल संचालक को हिरासत में लेकर सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया है। घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी से संबंधित लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications