Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्‍ली में टीम अन्‍ना की अहम बैठक आज, रणनीति पर होगी चर्चा

Anna Hazare to hold first meeting of his core group today
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। समाजसेवी अन्‍ना हजारे के टीम की नई शक्‍ल नये तेवर में नजर आने वाली है। आज दिल्‍ली में टीम अन्‍ना की अहम बैठक होगी और दिल्‍ली में नया दफ्तर तय किया जायेगा। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह समेत जस्‍टिस संतोष हेगड़े और किरण बेदी भी शामिल हो सकती हैं। वहीं जानकारी यह भी मिल रही है कि इस बैठक में भावी रणनीति पर चर्चा होगी।

आगे की बात करने से पहले आपको बताते चलें कि टीम अन्‍ना में जिन सदस्‍यों के नाम तय किये गये हैं उनमें पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह, संतोष हेगड़े, किरण बेदी व शशिकांत, अवनीश धर्माधिकारी, विश्वंभर चौधरी, देविंदर शर्मा और पवन गुप्ता हैं। वहीं अन्य सदस्यों में हैं राकेश रफीक, राजिंदर सिंह, पीवी राजगोपाल, अखिल गोगोई, दिल्ली के अरविंद गौर व उड़ीसा के अक्षय गौड़ शामिल हैं।

मालूम हो कि इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के अरविंद केजरीवाल और अन्‍ना हजारे के अलग होने के बाद से अन्‍ना ने इस बात का ऐलान कर दिया था कि राजनीतिक विकल्‍प वो कभी नहीं चुनेंगे। वहीं अन्‍ना हजारे के करीबी का कहना है कि जल, जंगल और जमीन को केंद्र में रखते हुए रचना और संघर्ष के जरिये यह नई पहल होगी। टीम के नाम के बारे में किरण बेदी ने कहा कि नाम क्‍या होगा, दफ्तर कहां होगा ये सब आज बैठक में तय होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+