बच्चा ही नहीं अक्ल का कच्चा है राहुल: शिवसेना

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। लगातार भ्रष्टाचार के आरोपों को सह रही कांग्रेस सरकार ने रविवार को अपने दिग्गजों के साथ रामलीला मैदान में एक महारैली की जहां प्रधानमंत्री मनमोन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस युवराज राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर वार किया।

इसी दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कारगिल युद्ध के समय भाजपा का साथ कांग्रेस ने बखूबी दिया था लेकिन एफडीआई के मुद्दे पर भाजपा उसका साथ नहीं दे रही है। विपक्ष का काम होता है देश हित की बात सोचना जो कि हमने कारगिल युद्ध के समय दिखायी थी लेकिन आज विपक्ष केवल सरकार का विरोध करती है चाहे उसमें तथ्य हो या नहीं।

भाजपा ने जहां राहुल गांधी के इस बयान पर उनकी घोर निंदा की है वहीं दूसरी ओर शिवसेना ने उन्हें अक्ल का कच्चा तक कह डाला है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि यदि राहुल को करगिल और खुदरा क्षेत्र में एफडीआई के बीच अंतर नहीं समझ में आता तो उन्हें राजनीति में होने का कोई अधिकार नहीं है, राहुल राजनीति में न केवल बच्चा बल्कि कच्चा भी है।

शिवसेना और भाजपा दोनों ने कहा कि कारगिल पड़ोसी देश पाकिस्तान की गंदी साजिश थी जिसके लिए पूरे देश को एकजुट होना था लेकिन एफडीआई तो विदेशियों को बुलाकर अपने आप को गुलाम करने जैसा है जिससे देश के गरीब व्यपारियों को ही कष्ट होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+