बाल ठाकरे की हालत बिगड़ी, उद्धव ने बुलाई आपात बैठक

ऐसा भी कहा जा रहा है यह बैठक संसद के शीतकालीन सत्र को ध्यान में रखकर की गई है लेकिन संसद का शीतकालीन सत्र प्रारम्भ होने में अभी तीन सप्ताह का समय शेष है। बाल ठाकरे ने सन 1966 में शिवसेना की स्थापना की थी और अब उनका स्वास्थ्य दिनों दिन गिरता चला जा रहा है। पिछले दिनों दशहरा रैली के दौरान भी उनका रिकार्डेड संदेश प्रसारित किया गया था जिसमें उन्होने अपने बेटे उद्धव और पोते आदित्य को समर्थन देने की अपील लोगों से की थी।
बाल ठाकरे ने अपने स्वास्थ्य के संबंध में भी बताया था कि मेरा शरीर अब काफी कमजोर हो चुका है। उनके संदेश के साथ ही सार्वजनिक जीवन से उनके रिटायर होने के कयास भी लगाये जा रहे थे। पिछले कुछ समय के दौरान राज ठाकरे ने भी कई बार उनसे मुलाकात की है।
अत: ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शुक्रवार दोपहर हुई बैठक में पार्टी की आगे की रणनीतियों पर चर्चा की गयी। हालांकि इस विषय पर उद्धव ठाकरे का कहना है कि यह बैठक उनके पिता के स्वास्थ्य के कारण नहीं की गई है। हम सभी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतत हैं, उनका इलाज चल रहा है लेकिन इस बैठक में पार्टी की नीतियों की चर्चा की गई।












Click it and Unblock the Notifications