ईमानदारों को डिमोशन, बेईमानों को प्रमोशन: केजरीवाल
नई दिल्ली। रविवार को मनमोहन सिंह ने अपने कैबिनेट का नक्शा बदला है और पूराने चेहरों को हटाकर नये चेहरों को जगह दी है। इस नये फेरबदल में पैट्रोलियम मंत्रालय जयपाल रेड्डी से लेकर वीरप्पा मोइली को सौंप दिया गया जहां मोइली ने सोमवार को पदभार ग्रहण भी कर लिया। लेकिन इस मौके पर जयपाल रेड्डी नहीं पहुंचे जिसकी वजह से अटकलों का बाजार एक बार फिर से गर्म हो गया है।

इस बात पर इंडिया अंगेस्ट करप्शन के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सरकार बुरी तरह से सत्ता लोभी हो गयी है अपने मद में अंधी होकर वो रेड्डी जैसे ईमानदार आदमी को पद से हटाती है और खुर्शीद जैसे भ्रष्ट बेईमान को मंत्रालय सौंपती है वाकई में यूपीए में तो ईमानदारों को डिमोशन, बेईमानों को प्रमोशन मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications