अब मुलायम ने भी कहा जल्द होंगे लोकसभा चुनाव

Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। रविवार को मनमोहन सरकार ने अपने कैबिनेट में फेरबदल किया और भरोसा दिलाया है कि इस बार की सेना पहले से बेहतर परिणाम देगी लेकिन विरोधियों की छोड़िये उसके सहयोगी दल भी अब मध्यावधि चुनाव की ओर इशारा कर रहे हैं। इस बार लोकसभा भंग होने की बात सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने कही है। मुलायम सिंह ने अपनी पार्टी के लोगों से कहा कि वो अभी से पार्टी के लिए मेहनत करना शुरू कर दें क्योंकि लोकसभा चुनाव वक्त से पहले भी हो सकते हैं।

मुलायम सिंह ने कहा कि देश की जनता महंगाई की वजह से त्राहि-त्राहि कर रही है ऐसे में नहीं लगता कि सरकार पांच साल पूरे कर पायेगी इसलिए मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वो अभी से मेहनत में जुट जाये जिससे लोकसभा चुनाव में सपा ज्यादा से ज्यादा सीट जीते।

आपको बता दें लोकसभा चुनाव पहले होने वाली बात रविवार को जेडीयू सुप्रीमो शरद यादव ने भी कही थी। जबकि रविवार को अपने नये कैबिनेट के बारे में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सरकार के सिपाही पहले से अच्छा काम करेंगे। उन्होंने कहा, उन्हें नहीं लगता कि 2014 से पहले आम चुनाव होंगे लेकिन इस बात का इशारा जरूर किया की आने वाले दिन सरकार के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+