केन्द्र सरकार ने दागी मंत्री को किया प्रोन्नत : सपा

Corrupt people, getting promotion in UPA government: SP
लखनऊ। केन्द्र सरकार भ्रष्‍टाचार को बढ़ावा दे रही है इसी के तहत उसने दागी मंत्रियों को प्रोन्नति दी है। समाजवादी पार्टी ने कहा कि केन्द्र ने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर जिन मंत्रियों को प्रोन्नति दी है उसमें अधिकतर मंत्री भ्रष्‍टाचार में लिप्त हैं। पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि संप्रग सरकार में मंत्रिमंडल में फेरबदल कर अपनी मंशा जाहिर कर दी है और सलमान खुर्शीद जैसे आरोपित मंत्री प्रोन्‍नत कर दिये गये हैं।

वहीं अगले माह होने वाले पीसीएस अधिकारियों की प्रोन्नति पर कहा कि दीपावली पर 145 पीसीएस अधिकारियों को आईएएस बनने का उपहार दिया जायेगा और 68 पीपीएस अधिकारी आईपीएस में पदोन्नत हो जायेंगे। इससे आईएएस और आईपीएस की मनमानी पर अंकुश लगेगा तथा इस संवर्ग के अधिकारियों की कमी भी दूर होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की प्रोन्नति होने से भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करना आसान होगा।

वहीं समाजवादी पार्टी को उन्होंने पाक-साफ बताते हुए कहा कि पार्टी में भ्रष्ट और अनुचित गतिविधियों में लिप्त लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है और ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने में सपा हिचकेगी नहीं। उन्होंने आशंका जतायी कि कुछ लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल है ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करने की बात भी उन्होंने कही। वहीं इंडिया अगेंस्ट करप्शन के अरविंद केजरीवाल को भी उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि यदि वह अन्य दलों की तरह सपा पर प्रहार करेंगे तो उनको जवाब दिया जायेगा। प्रदेश में साम्‍प्रदायिक हिंसा की घटनाओं पर उनका कहना था कि यह दो दलों की साजिश है और सभी स्थानों पर शरारती तत्व चिन्हित कर लिये गये हैं जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+