तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर मां और तीन बेटियों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में रेल की पटरी पार करते समय सुनीता (42) और उसकी तीन बेटियां प्रीती (14), प्रियंका (10) और प्रियंशी (5) की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवीर नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी सुनीता, तीन बेटियों और दो बेटों के साथ ससुराल से अपने गांव गजरालपुर जा रहा था। रास्ते में पड़ने वाली काली नदी को रेल के पुल से पार कर रहे थे। तभी रेलगाड़ी आ गई। पुलिस ने बताया कि पति और पुत्र तो किसी तरह बच गए लेकिन सुनीता और उसकी बेटियां रेलगाड़ी की चपेट में आकर कट गईं।
स्थानीय लोगों ने फौरन इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रेन की रफ्तार बेहद तेज थी इसलिये सभी के चीथड़े निकल गये। पुलिस ने बताया कि अभी किसी भी तरह के मुआवजे का ऐलान नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications