Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हिमाचल प्रदेश की चुनावी जनसभा में आज गरजेंगे नरेन्‍द्र मोदी

शिमला। गुजरात के मुख्‍यमंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता नरेन्‍द्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश में पार्टी के लिये चुनाव प्रचार करेंगे। नरेन्‍द्र मोदी आज ऊना, मंडी और कांगड़ा में रैली करेंगे। हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को मोदी की रैली से काफी उम्‍मीदें हैं। जानकारों की मानें तो पार्टी में मोदी के बढ़ते कद को देखते हुए अब उन्‍हें स्‍टार प्रचारक के रूप में देखा जा रहा है और उनके प्रचार से काफी उम्‍मीदें भी की जाने लगी है। पार्टी को उम्मीद है कि मोदी आक्रामक तरीके से चुनावी जनसभा करते हैं जिसका फायदा उसे सत्ता पर दोबारा काबिज होने में मिल सकता है। मोदी की तीन जगहों पर होनेवाली जनसभाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Narendra Modi to campaign in Himachal Pradesh today

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले मोदी ने अपने राज्‍य में की गई सभाओं में कांग्रेस को जमकर लताड़ा था। वहीं धूमल का खुद ऐसा मानना है कि मोदी की रणनीति पार्टी को एक बार फिर राज्‍य में सत्‍ता स्‍थापति करने में मददगार साबित होगी। मालूम हो कि मोदी से पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गड़करी और पार्टी के वरिष्‍ठ नेता सुषमा स्‍वराज ने भी राज्‍य में चुनावी रैली को संबोधित किया है मगर मोदी से खासा उम्‍मीद जताई जा रही है। मालूम हो कि रविवार को यहां पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी रैली की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+