क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
फोर्ब्स पत्रिका के रईसों की सूची से बाहर हुए विजय माल्या
गौरतलब है कि विजय माल्या की कंपनी इन दिनों भारी आर्थिक नुकसान का सामना कर रही है। उनकी एयरलाइन्स किंगफिशर भी घाटे में होने के कारण अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रही है। जिससे पाइलेट और इंजीनियर हड़ताल पर चले गये थे। सम्पत्ति घटने के कारण फोर्ब्स के दौलतमंद लोगों की सूची में विजय माल्या 73 वें स्थान पर पहुंच गये हैं। हालांकि भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में मुकेश अंबानी पहले स्थान पर हैं। लेकिन उनकी भी सम्पत्ति में गिरावट आयी है। स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल सूची में दूसरे स्थान पर हैं। जबकि आईटी क्षेत्र के दिग्गज अजीम प्रेमजी तीसरे स्थान पर हैं।
पत्रिका के अनुसार माल्या की सम्पत्ति इस वर्ष घटकर 80 करोड़ डॉलर मात्र रह गयी है। पिछले वर्ष वह इस सूची में 49 वें स्थान पर थे।
Comments
English summary
Liquor baron Vijay Mallya, often referred to as 'King of good times', has lost his billionaire tag as "bad times" in his aviation business.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें