अरविंद को अन्ना की सलाह, एक बार में एक ही मुद्दा उठाओ भाई

राजनेताओं और राजनीतिक हस्तियों पर अरविंद केजरीवाल के हमलों से नाखुश दिख रहे अन्ना हजारे ने केजरीवाल को सलाह दी है कि उनके लिये यह अच्छा होगा कि वो एक समय में एक ही मुद्दा उठायें। इतना ही नहीं अन्ना ने केजरीवाल को यह भी सलाह दी है कि जो मुद्दा वो उठायें उसे समाधान तक ले जायें और उसके बाद दूसरे मुद्दों के बारे में सोचें। अन्ना ने साफ शब्दों में कहा कि एक साथ कई मामलों को उठाने पर उनपर ध्यान केंद्रीत कर पाना मुश्किल होगा और समाधान तक पहुंच पाना उससे भी ज्यादा मुश्किल।
वहीं किरण बेदी ने शनिवार को कहा है कि अन्ना अपनी नई कोर कमेटी में ऐसे लोगों को रखना चाहते हैं जो स्वभाव से पक्षपाती न हों और सुधार के लिए पूरी लगन से काम कर सकें। जनरल सिंह के अलावा अन्ना की नई टीम का हिस्सा बनने के लिए जिन लोगों से संपर्क साधा जाएगा, उनमें पीवी राजगोपाल, राजेंद्र सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रकाश सिंह और मीडिया जगत से जुड़े मिनहास मर्चेंट तथा पूर्व नौकरशाह भूरे लाल शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications