महिला मांग रही थी अपना हक, कांग्रेस नेता ने दी दर्दनाक मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार राशन की दुकान को लेकर कांग्रेस नेता अब्दुल वाहिद और निर्मला का विवाद चल रहा था। निर्मला ने अपनी दुकान अब्दुल वाहिद को चलाने के लिये दी थी लेकिन अब वह अपनी दुकान वापस चाहती थी। अब्दुल ने दुकान वापस देने से मना कर दिया था। निर्मला ने जब बार-बार दुकान मांगना शुरु किया तो अब्दुल ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोप है कि मंगलवार को निर्मला जब घर के बाहर निकली तब ट्रैक्टर पर सवार अब्दुल ने उसे पीछे से टक्कर मारी। वो इतने पर ही नहीं रुका, अब्दुल के साथियों ने जख्मी निर्मला को फिर से सड़क पर रखा और उसे दो बार ट्रैक्टर से रौंदा। निर्मला की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों और निर्मला के पिरजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपी अब्दुल वाहिद अभी फरार है।












Click it and Unblock the Notifications