केजरीवाल के सबूत पेश करने पर गडकरी दें इस्तीफा: जेठमलानी

जेठमलानी ने यहां तक कह दिया कि अगर केजरीवाल गडकरी के खिलाफ सबूत पेश करते है, तो वह गडकरी के खिलाफ केजरीवाल का साथ देंगे। उनके इस तेवर के पीछे का कारण प्रधानमंत्री पद के छिड़ी जंग को बताया जा रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए जेठमनाली ने गडकरी को एक चिट्ठी लिखी थी। गडकरी ने ऐसी किसी भी चिट्ठी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
शायद चिट्ठी का जवाब ना मिलने के कारण जेठमलानी ने भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने यह चिट्ठी 27 सितंबर को लिखी थी, उस समय सूरजगुंड में भाजपा की कार्यकारिणी बैठक चल रही थी। टीवी चैनल आईबीएन नेटवर्क को मिली जेठमलानी की चिट्ठी में भाजपा पार्टी के आलाकमान पर सवाल खड़े किए गए हैं। इस चिट्ठी में मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने की वकायत की गई है।












Click it and Unblock the Notifications