‘विट्ठल’ ने लजाया ‘मोहन’ का नाम

अहमदाबाद। पोरबंदर शब्द अपने आप में सत्य और अहिंसा के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पर्याय है। कल तो तिथि के अनुसार महात्मा गांधी की जयंती यानी चरखा द्वादश भी थी। उनकी जयंती के दिन ही गांधीजी के जन्म स्थल क्षेत्र यानी पोरबंदर का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद विट्ठल रादडिया ने दबंगई का निकृष्ट नमूना पेश किया।

पोरबंदर से कांग्रेस सांसद विट्ठल ने टोल टैक्स बूथ पर जो गुंडागिरी की, वह गांधीगिरी के बिल्कुल विपरीत थी। इससे स्पष्ट संदेश जाता है कि विट्ठल ने मोहन यानी महात्मा गांधी के नाम को लज्जित किया है। वैसे भी विट्ठल रादडिया अपनी राजनीतिक दबंगई के लिए ख्यात रहे हैं। चुनाव आयोग के समक्ष पेश दस्तावेजों को पलट कर देखने से उनकी दबंगई के कई किस्से सामने आ जाएँगे। यह बात और है कि संभवतः सारे आरोप और मुकदमे ही होंगे और भारतीय संविधान के अनुसार जब तक अदालत की ओर से कोई दोषी साबित न हो, उसे दोषी नहीं माना जाता।

Porbandar congress MP Vitthal Radaia has ashamed Father Of Nation Mahatma Gandhi's Name

रादडिया ने कल वडोदरा जिले में करजण तहसील के टोल टैक्स बूथ पर टोल टैक्स नहीं भरने के मुद्दे पर बूथ अधिकारी को राइफल दिखा कर हंगामा किया, डराया-धमकाया और दबंगई की। भारी विवाद के चलते यातायात भी जाम हो गया था। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

धोराजी नहीं है भैया...

रादडिया को एहसास नहीं है कि वे भले ही मूलतः धोराजी से हैं, लेकिन अब वे केवल धोराजी का प्रतिनिधित्व नहीं करते। धोराजी राजकोट जिले का हिस्सा है। रादडिया 2009 में पहली बार सांसद बने हैं। इससे पहले तक वे विधायक थे। वे पाँच बार धोराजी से चुनाव जीत चुके हैं। 1990, 1995, 1998, 2002 और 2007 के चुनाव में वे धोराजी से विधायक के रूप में चुने गए, लेकिन 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें पोरबंदर संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया और वे विजयी रहे। रादडिया को एहसास होना चाहिए कि अब वे धोराजी तक सीमित नहीं हैं। वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म स्थल पोरबंदर का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके संसदीय क्षेत्र में पोरबंदर जिले की दो विधानसभा सीटें पोरबंदर और कुतियाणा आती हैं तथा राजकोट की जेतपुर, धोराजी, जूनागढ की माणावदर और केशोद विधानसभा सीटें आती हैं। रादडिया को एहसास होना चाहिए कि धोराजी में तो चल गया। अब वे केवल धोराजी के नहीं हैं। और वैसे भी धोराजी की ही बात करें, तो वह राजकोट जिले में पड़ता है। राजकोट में महात्मा गांधी का स्कूल है। धोराजी के रहते हुए भी रादडिया का यह व्यवहार मोहन के शिक्षा स्थळ को लज्जित करता। और सब बातों की एक बात। एक जनप्रतिनिधि के लिए तो इस तरह का व्यवहार कतई शोभनीय नहीं हो सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+