अमर सिंह सपा में अभी वापसी नहीं: अखिलेश

विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के किए वायदे के तहत बेरोजगारी भत्ता तथा कन्या विद्याधन बांटने आजमगढ़ पहुंचे अखिलेश यादव से जब अमर सिंह के बारे में प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा कि सपा से निष्कासित अमर सिंह की अभी वापसी नहीं होगी। इतना कहने के साथ ही उन्होंने यह भी बता दिया कि वह इस सवाल पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।
सपा में कभी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बाद सबसे ताकतवार नेता रहे अमर सिंह की वापसी की अटकलें कुछ दिनों से चल रही हैं। सूत्रों की माने तो सपा में शामिल कुछ लोग चाहते हैं कि अमर की पार्टी में वापसी हो लेकिन आजम खां के समर्थक इसके विरोध में हैं। श्री यादव ने कहा कि अमर सिंह अभी पार्टी के लिये अतीत हैं और उनकी अभी वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पिछली बहुजन समाज पार्टी ने जो कृत्य किया है उसका जवाब जनता ने दे दिया है। मंगलवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित बसपा की रैली के विषय में श्री यादव ने कहा कि वह महासंकल्प नहीं बल्कि जान बचाओ हताशा रैली थी।
जनता का विश्वास सपा सरकार में है। मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ के विकास के लिये छोटी-छोटी कई योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में एक विश्वविद्यालय की स्थापना की जायेगी तथा चीनी मिल लगाया जायेगा। श्री यादव ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता ही नहीं देना है बल्कि रोजगार के सुलभ अवसर भी उपलब्ध कराने का सरकार पूरा प्रयास कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications
