काले रंग से डरते हैं मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार

Authorities ban all black items at Kumar’s rally
पटना। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार अपनी अधिकार यात्रा लेकर आगामी 8 अक्‍टूबर को जुमई जिले में जायेंगे। मगर सावधान हो जाईए क्‍योंकि उस दौरान अगर आप काले कपड़े में नजर आयेंगे तो आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। यह एक तुगलकी फरमान की तरह ही है जो जुमई प्रशासन की तरफ से किया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

यदि आपको बिहार में रहना है तो आपको सुशाशन सरकार का तुगलकी फरमान मानना होगा वरना आपको हवालात की सैर करनी पड़ सकती है। जी हाँ आने वाले आठ अक्तूबर को जमुई में हमारे सुशाशन बाबू यानि नितीश कुमार का आगमन होना तय हुआ है। उनके आगमन के पूर्व जमुई प्रशाशन को ऊपर से निर्देश दिया गया है की माननीय मुख्यमंत्री के सभा स्थल पर कोई भी व्यक्ति काले कपडे में नहीं घुस पाए।

इसके लिए सभास्थल के दो किलोमीटर के दायरे तक को सील कर दिया जाएगा। चप्पे चप्पे पर खाकी वर्दी वाले डंडे के साथ मौजूद रहेंगे। क्या मजाल कोई काला परिंदा भी नजर आ जाए। विधि व्यवस्था महानिरीक्षक सुनील कुमार और उप महानिरीक्षक शंकरण रविन्द्रन स्थिति का जायजा लेने जमुई पहुंचे। यदि नितीश बाबू काले कौवे के सभास्थल पर उड़ने को मना कर दे तो शायद आश्चर्य नहीं माने, आप लोग पता नहीं काले रंग से किस बात का खौफ है हमारे सुशाशन बाबू को।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+