मिट रोमनी बेईमान हैं: बराक ओबामा

barack obama
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति के चुनाव के पहले हुई बहस में रोमनी को बढ़त मिलते देख अमेरिका के वर्तमान राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने मिट रोमनी पर बेइमान होने के आरोप लगाये हैं। ओबामा और रोमनी के बीच बुधवार को बहस हुई जिसमें दोनों नेताओं ने अर्थव्‍यवस्‍था, टैक्‍स में कटौती, नौकरियां, स्‍वास्‍थ्‍य एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात की।

ओबामा ने कहा कि मेरे कार्यकाल में निजी क्षेत्र में 50 लाख नौ‍करियों का सृजन किया गया और अर्थव्‍यवस्‍था में भी सुधार हुआ। लेकिन जब मैं 2008 में अमेरिका का राष्‍ट्रपति बना तो मैनें कहा था कि मैं एक इंसान हूं जो कभी परफेक्‍ट नहीं हो सकता, इसलिए मैं एक परफेक्‍ट राष्‍ट्रपति भी नहीं बन पाउंगा। रोमनी को लगता है कि मैने अपना सिर्फ यही वादा निभाया है।

डेनेवर में आयोजित इस बहस में रिपब्लिकन उम्‍मीदवार मिट रोमनी पूरी तैयारी से आये थे और अपनी बातों को प्रभावशाली ढंग से रखा। जबकि ओबामा लोगों को प्रभावित करने में कामयाब नहीं हो सके। एक सर्वे के मुताबिक अमेरिका में 67 प्रतिशत लोग रोमनी का समर्थन कर रहे हैं जबकि 25 फीसदी लोग ही ओबामा का समर्थन कर रहे हैं। यह आंकड़े बहस के बाद सीएनएन/ओआरसी द्वारा जारी किये गये।

बहस के दौरान दोनों ही राष्‍ट्रपतियों ने अमेरिका के लिए अगले चार वर्षों की नीतियों को रखा। बहस के दौरान नौकरियों के मुद्दे पर ओबामा ने संचालन कर रहे व्‍यक्ति से किसी दूसरे मुद्दे पर बात करने की गुजारिश की। वहीं मिट रोमनी कहा कि मेरा उद्देश्‍य नौकरियों का सृजन करना होगा। उन्‍होने कहा कि ओबामा की आर्थिक नीतियां विफल रही, इसी कारण आर्थिक विकास धीमा हुआ और बेरोजगारी की दर 8.1 प्रतिशत हो गयी है।

ओबामा और रोमनी के बीच अगली दो बहस 16 अक्‍टूबर को न्‍यूयार्क में और 22 अक्‍टूबर को फ्लोरिडा में होंगी। इन बहस के द्वारा ही जनता को यह पता चलता है‍ कि कोन सा व्‍यक्ति राष्‍ट्रपति पद के लिए उपयुक्‍त रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+