अविश्‍वास प्रस्‍ताव के लिए ममता ने बनाया दबाव

mamata banerjee
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की अध्‍यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने बीमा और पेंशन में प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा बढ़ाए जाने के फैसले को अनैतिक करार दिया है। इसके साथ ही उन्‍होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सत्‍ता से हटाए जाने के लिए अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर जोर दिया है। यूपीए के सभी सहयोगियों को इस फैसले के खिलाफ हटने के लिए कहा है।

एक समान विचारधारा वाली पार्टियों से सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाने के लिए समर्थन मांगते हुए ममता ने कहा कि वह इस संबंध में राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिलेंगी। बनर्जी ने फेसबुक पेज का लिखकर संदेश दिया कि अगर देश को बचाना है, तो यूपीए सरकार का जाना जरूरी है। अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाए जाने के आह्वान के साथ उन्‍होंने कहा कि सरकार अल्‍पमत में है और ऐसी अनैतिक भूमिका निभा रही है। सरकार के इस फैसले से लाखों लोगों की रोजी रोटी पर बुरा असर पड़ेगा।

ममता ने लिखा कि अब केंद्र सरकार के जन-विरोधी फैसलों ने लक्ष्‍मण रेखा को पार कर लिया है। इस फैसले से करोड़ो भारतीयों की आजीविका पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा 26 से बढ़ाकर 49 प्रतिशत और पेंशन क्षेत्र में 26 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति दिए जाने से लोगों की जीवनभर की बचत असुरक्षित हो जाएगी। उन्‍होंने कहा क्‍या यूपीए सरकार का इरादा पूरे देश को बेंचना है?

बनर्जी ने कहा कि हमको एकजुट होकर ऐसे जन-विरोधी फैसलों का विरोध करना चाहिए। देश की जनता यूपीए सरकार के फैसलों को समझ रही है। जो लोग सरकार का समर्थन कर रहे हैं, मैं उनसे अपील करती हूं कि वे सामने आए और लोगों के हित में ऐसे फैसलों का विरोध करें। इसके साथ की ममता ने कहा कि घरेलू गैस के दाम बढ़ाने के कारण मिड-डे-मील योजना पर बहुत बुरा असर पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+