लखनऊ में 60 मिनट के भीतर दो सनसनीखेज हत्‍याएं

Two murders in Lucknow keep police on toes
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में अपराधियों ने कानून व्‍यवस्‍था को ठेंगे पर रख दिया है। राजधानी लखनऊ में महज एक घंटे के भीतर दो सनसनीखेज हत्‍याओं ने यह साबित कर दिया है कि अखिलेश यादव के राज में बदमाशों के भीतर पुलिस का खौफ समाप्‍त हो चुका है। हत्‍या की पहली घटना कैंट इलाके की है जहां बदमाशों ने एक मीट व्‍यापारी को गालियों से भून दिया। जबकि दूसरी घटना मडि़यांव के बेहद ही पॉश इलाके में हुई। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की धारदार हथियार से हत्‍या कर दी गई। इन हत्‍याओं के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं लखनऊ में दहशत का माहौल है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बुधवार को मीट व्‍यापारी शावेज रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर घर पहुंचा था। थोड़ी देर बाद जब वह ट्यूशन से अपने बच्‍चों को लेने पैदल ही घर से निकला तो रास्‍ते में पहले से घात लगाये बैठे बदमाशों ने शावेज पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने शावेज पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके पर फरार हो गये। खून से लथपथ शावेज को पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खास बात ये है कि घटना स्थल, शावेज का घर और कैंट थाना तीनों के बीच की दूरी एक किलोमीटर से भी कम है। बावजूद इसके बदमाश पैदल ही आए और बेखौफ होकर हत्या को अंजाम देकर पैदल ही फरार हो गए।

स्‍थानीय पुलिस और आला अधिकारी अभी कैंट में हुई इस हत्‍या की छानबीन में लगे ही थे कि मडि़यांव में एक हत्‍या की खबर आई। हत्‍या एक प्रॉपर्टी डीलर की हुई थी। मोटर साइकिल से आए बदमाशों ने 36 साल के प्रॉपर्टी डीलर कैलाशचंद्र यादव की धारदार हथियार से हत्या कर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले को जमीनी रंजिश से जोड़कर देख रही है। एक घंटे के भीतर ही दो कारोबारियों की सरेआम हत्याएं यूपी में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

इन सवालों पर आप अपनी राय नीचे लिखे कमेंट बॉक्‍स में दर्ज करा सकते हैं।

1. क्या यूपी में खत्म हो गया है कानून का राज?

2. क्या यूपी में बेखौफ हो गए हैं अपराधी?

3. आखिर अखिलेश राज में क्यों नहीं थम रहीं वारदात?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+